कुल्लू टुडे
कुल्लू
शनिवार को कुल्लू-मनाली मार्ग पर कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये हैं। जानकारी देते हुये एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि हरि सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव खरगा तहसील व जिला कुल्लू के बयान पर थाना में एक मामला दर्ज हुआ है।
हरी सिंह के मुताबिक व शनिवार शाम को अपनी कार में रायसन से खरगा जा रहा था। तो छाटनसेरी की तरफ से एक मोटरसाइकिल बड़ी तेज रफ्तार से आई व उसकी कार से टकरा गई। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे।
एसपी ने बताया कि इन दोनों युवकों की पहचान संदीप कुमार पुत्र जीवन दास निवासी गांव कुट डा. लगौटी उम्र 22 वर्ष व धर्मेन्द्र पुत्र कुमार सिंह निवासी गांव देहुरी डा. दहुट उम्र 27 वर्ष तह. आनी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। मोटरसाइकिल को धर्मेंद्र चला रहा था।
बताया कि यह हादसा धर्मेंद्र द्वारा मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
