Spread the love

कुल्लू टूडे


कुल्लू


अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान थानेदार की भूमिका निभाने वाले हल्लाण-2 के देवता नाग धूमल ढालपुर मैदान में छिद्रा किया है। देवता शुक्रवार रात 8:00 बजे अपने कारकूनों के साथ ढालपुर मैदान पहुंचे थे। इसके बाद शनिवार सुबह देवता ने छिद्रा किया।

देवता के कारकुनों के मुताबिक इस बार दशहरे में जो कुश्टु काहिका हुआ था। उसमें कुछ कमी रह गई थी। जिसे देवता ने छिद्रा कर पूरी किया है। 

इसके साथ ही अन्य कार्रवाई भी देवता के द्वारा की गई। 
देवता नाग धूमल के नाइब नायब कारदार  डोलाराम ने कहा कि छिद्रा करने के बाद देवता ने भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। 

इसके बाद अपने देवालय के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देवता ने आदेश दिया था कि वे सबसे पहले ढालपुर मैदान में जाकर छिद्रा करेंगे। इसके बाद ही अन्य का कार्यों को पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!