Spread the love

कुल्लू टूडे

नगवाईं

एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण –II, नगवाई कार्यालय परिसर में 31 अक्टूबर 2023 को फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 4.0 और राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर परियोजना के महाप्रबंधक (यांत्रिक) रणजीत सिंहने झंडा फहराकर फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 4.0 का शुभारंभ किया।

उसके पश्चात रणजीत सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगवाई कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता दिवस शपथ दिलवाई।

इस कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों व संविदा कर्मियों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!