Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

जिला उना के हरोली थाना की पुलिस टीम ने
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा बेचने वाली मुख्य सप्लायर महिला पंजाब से गिरफतार किया है।

इससे पहले इसी मामले में हरोली पुलिस डिलीवरी करने वाले गुरलाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है।

थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि 12-7-2023 को हरोली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के अधीन एक मामला दर्ज हुआ था।

जिसमें एक व्यक्ति से 5.72 ग्राम चिट्टा बरामद करके उसे गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस हिरास्त रिमांड के दौरान पूछताछ पर उसने गांव देनोवाल खुर्द गढशंकर के गुरलाल नामक एक व्यक्ति से चिट्टा खरीदना बतलाया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढाते हुये गांव देनोवाल खुर्द गढशंकर पंजाब से गुरलाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करके पुलिस हिरास्त रिमांड पर लेकर पूछताछ करी तो उसने बताया कि उसे चिट्टा उसके गांव की जसवन्त कौर नामक औरत ने दिया था।

उन्होंने बताया कि हरोली पुलिस द्वारा जसवन्त कौर की गिरफ्तारी हेतू 2 बार उसके घर पर छापेमारी करी गई। परन्तु जसवन्त कौर पुलिस को चकमा देकर अपने घर से भाग जाती।

उन्होंने बताया कि 8.8.2023 को हरोली पुलिस जसवन्त कौर को गिरफ्तार करने के लिये योजना बना रही थी।

इस दौरान पंजाब पुलिस द्वारा जसवन्त कौर को नशीले पाऊडर के साथ गिरफ्तार किया था। जिस पर थाना गढशंकर में मुकदमा दर्ज हुआ था।

उन्होंने बताया कि जसवन्त कौर का प्रोडक्शन वारंट लेकर उसकी हिरासत ट्रांसफर करवाई गई और हरोली थाना में पंजीकृत मुकदमा में गिरफ्तार करके पूछताछ हेतू 2 दिन पुलिस हिरास्त रिमाण्ड हासिल किया गया है। जिसे 2 नवंबर को अदालत में पेश किया जायेगा। उप-पुलिस अधीक्षक हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!