Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज

एनएचपीसी लिमिटेड के पार्बती-III पावर स्टेशन ने 31 अक्टूबर को स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की थीम पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 4.0 का आयोजन किया। इसी के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर: “राष्ट्रीय एकता शपथ” भी ली गई।

सुबह 11.00 बजे प्रकाश चंद, महाप्रबंधक (प्रभारी) ने पावर स्टेशन के कार्मिकों को “राष्ट्रीय एकता शपथ” दिलाई और उसके फ्रीडम रन 4.0 का शुभारंभ प्रतिभागियों को झण्डा दिखाकर किया।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 4.0 की शुरुआत पावर स्टेशन के प्रशासनिक परिसर से व समापन एनएचपीसी कॉलोनी, सपांगनी में किया गया।

इस अवसर पर कबिराज नायक, महाप्रबंधक (विद्युत), ए. षनमुगम, महाप्रबंधक (सिविल) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित एनएचपीसी के कार्मिकों, सीआईएसएफ व हिमपेस्को के जवानों तथा स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ फ़्रीडम रन में भाग लिया। फ्रीडम रन की समाप्ति के बाद प्रकाश चंद ने द्वारा दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!