कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की पुलिस टीम ने शीशे तोड़कर एक घर मे घुसकर नलके व नगदी चूर्ण के आरोप में एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25-8-2023 को वीरेन्द्र चौपड़ा निवासी कुम्हारहट्टी ने थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23/24-8-2023 की रात्रि को किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके व इसके पड़ौसी चरणजीत सिंह के घर की गैलरी के शीशे व जाली तोड़ दी व इनके घर में घुस गया।
उन्होंने बताया कि घर में घुसने के उपरान्त इस व्यक्ति ने इनके घरों के सारे नलके उखाड़ दिये व इन्हे चुराकर ले गया, जिनकी कीमत करीब 23,000/-रू0 है।
इसके अतिरिक्त यह व्यक्ति इसके घर से नकदी मु0 20,000/- रू0 भी चुराकर ले गया।। जिस पर दिनांक 25-8-2023 को थाना धर्मपुर में अभियोग चोरी की धाराओं में पंजीकृत किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान एक बाल अपचारी की संलिप्तता पाये जाने पर उसने पुछताछ पर बतलाया था कि इसने चुराये हुये नलके सोलन में एक व्यक्ति को बेचे हैं। बाल अपचारी को रिमांड होम में भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि उसकी दरयाफ़्त पर 29-10-2023 को थाना धर्मपुर की एक टीम ने आरोपी नसीर अहमद तान्त्रे जम्मू निवासी उम्र 24 वर्ष को सोलन से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करके अभी न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि चोरी किए गये नक़दी की बरामदगी की जा चुकी है। आगामी कार्रवाई में जा रही है।
