Spread the love

कुल्लू टूडे

नगवाईं

एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण – II में 30 अक्तूबर से 5 नवम्बर, 2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

इसी संदर्भ में नगवाईं कार्यालय परिसर में रणजीत सिंह, महाप्रबंधक (यांत्रिक) ने सभी कार्मिकों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई।

इस अवसर पर रणजीत सिंह ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार से मिलकर लड़ने का आह्वान किया।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय “भ्रष्टाचार का विरोध करे ; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे” है।

इस सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओ एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर साजन मोइददीन, महाप्रबंधक (यांत्रिक), परियोजना सतर्कता अधिकारी रवि कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!