Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की पुलिस ने एक घर से लाखों के जेवरात की चोरी के आरोप में एक युवक को धर दबोचा है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 29.10.2023 को एक व्यक्ति पवन कुमार ने हाजिर थाना आकर एक शिकायतपत्र पेश पुलिस किया कि यह व इसकी बहन ठोडो ग्राउंड की निचली तरफ एक मकान में बतौर किराएदार रहते हैं।

दिनांक 29-10-2023 को इसकी बहन ने सुबह कमरे की अलमारी में चैक किया तो पाया कि पर्स में रखे सोने के दो कंगन, जिसकी कीमत 1.5 लाख रु0, मंगलसूत्र 60 हज़ार रु0, अंगूठी कीमत 22 हजार, कानों के दो जोड़े कीमत 30 हजार व चांदी का सामान जिसकी कीमत 5000 रु0 कुल मालयती 2,67,000/- रुपये तथा इसके 10th, 12th, हिमाचली, OBC आदि कागजात जिसे कोई अनजान व्यक्ति दिनांक 28.10.2023 को समय करीब 12.30 बजे से 2 बजे के बीच चोरी करके ले गया।

जिस पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत थाना किया गया व मौका के आसपास के CCTV फुटेज को चैक किया गया और तकनीकी जाँच की गई।

जिसमें आरोपी संतोष कुमार उर्फ रिंकू पुत्र भीम सिंह निवासी गाँव लौहानधार डा0 मझौली तह व थाना कुपवी जिला शिमला उम्र 27 हाल किरायेदार सीता राम शास्त्री निवासी रबौण डा0 सपरुन जिला सोलन,हि0प्र0
की मौजुदगी मौका पर पाई गई। जोकि इससे पहले भी चोरी के कई मुकदमों में शामिल रहा है। जिसकी तलाश की गई।

जो तलाश के दौरान न्यू बस स्टैंड सोलन के नजदीक पाया गया जिससे पुछताछ अमल में लाई गई।

जिसनें दौराने पुछताछ बतलाया है कि इसी ने ही उपरोक्त चोरी की घटना को अन्जाम दिया है। जिसे अभियोग में दिनांक 29.10.2023 को गिरफ्तार किया गया व आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है।

आरोपी संतोष भी चोरी व चिट्टे का नशा करने का आदि है। जिसके खिलाफ 2 चोरी के अभियोग और एक चिट्टे का अभियोग पंजीकृत है। मुकदमा हजा में लगभग 100 प्रतिशत की रिकवरी हो चुकी है। मुकदमा हजा में जाँच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!