कुल्लू टूडे
बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर
“स्पेशल ओलंपिक भारत” हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी का गठन रविवार को हुआ।
इस कार्यकारिणी का गठन जिला बिलासपुर के विजयपुर में चेतना संस्था के भवन में किया गया। इसमे अध्यक्ष डॉ मल्लिका नड्डा को चुना गया।
वहीं इस अवसर पर सभी जिलों से पदाधिकारी पहुँचे हुए थे। सभी ने इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को भी सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दवारा भी स्पेशल ओलंपिक का जिक्र किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा इन खिलाड़ियों के जज्बे की तारीफ की गई।
इस दौरान स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा डॉ मलिका नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से खिलाड़ियों में जोश और जज्बे का संचार किया वो खिलाडियों में नई उम्मीदें जगाती है।
उन्होंने स्पेशल ओलंपिक के बारे बताया कि कैसे स्पेशल खिलाड़ियों दौरा 200 से ज्यादा पदक जीते गए। इस बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि एक लाख स्पेशल खिलाड़ियों को डिजिटल पंजीकरण कर गिनीज बुक में रिकार्ड बनाया। इसके बाद राज्य कार्यकारिणी का गठन चुनावो के माध्यम से किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी चमन ठाकुर ने बताया कि इसमे अध्यक्ष मलिका नड्डा को चुना गया व उपाध्यक्ष रशिम सूद, कश्मीर सिंह ठाकुर, परीक्षित मेहडूडीआ को एरिया डायरेक्टर, सुनील को सोपर्ट्स एक्सपर्ट व अन्य पदाधिकारी विभिन्न पदों के लिए चुने गए जिसमे डॉ सी एल संख्यान, संजीव गुप्ता, रोहित चुने गए।
