Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू के चिड़गांव में एक कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम रोहल स्कूल का स्टाफ एक कार में सवार होकर घर वापस लौट रहा था। लेकिन कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि कार में एक स्कूल के 2 शिक्षक, 1 महिला वाटर कैरियर व 1 स्थानीय व्यक्ति सवार था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने 1 व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हंसराज उम्र 55 साल निवासी चिड़गांव के तौर पर हुई है। जो रोहल स्कूल में हिंदी का प्रवक्ता था।

जबकि इस हादसे में बिहारी लाल उम्र 48 साल निवासी चिड़गांव, रविंद्र उम्र 41 साल निवासी चिचवाड़ी व प्रमिला उम्र 41 निवासी हिंगोरी घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!