Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

उन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की हरौली पुलिस की टीम ने एक बच्ची वर्षीय युवक को 3.12 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्या ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन शुक्रवार को आ0 राकेश कुमार व आ0 लोकेश कुमार थाना हरोली के क्षेत्राधिकारी में गश्त पर रवाना थे तो मुखवरी हुई कि मनप्रीत सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी बल्ह खालसा तहसील बंगाणा जिला ऊना उम्र करीब 25 साल पंजाब से हैरोईन / चिट्टा लाकर हिमाचल में बेचता है।

जो आज भी अपने मोटरसाईकिल नम्बर HP72B4810 (SPLENDOR PLUS) पर सवार होकर होशियारपुर की तरफ हैरोईन / चिट्टा खरीदने गया व हैरोईन / चिट्टा खरीद करके होशियारपुर की तरफ से वापिस आ रहा है।

जिस पर आ0 राकेश कुमार व आ0 लोकेश कुमार ने समय करीब 7.30 बजे शाम मनप्रीत सिंह उपरोक्त को मोटरसाईकिल नम्बर उपरोक्त सहित टोल टैक्स बैरियर पण्डोगा के पास काबू किया।

आ0 राकेश कुमार द्वारा अपनी पहचान बताने पर मनप्रीत सिंह घबरा गया तथा घबराकर उसने अपनी जेब से एक पॉलीथीन पाऊच को निकालकर नीचे जमीन पर फैंक दिया, जिसे चैक करने पर उस पॉलीथीन पाउच के अन्दर 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिस पर मनप्रीत सिंह उपरोक्त के खिलाफ पुलिस थाना हरोली मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुकदमा हजा में आगामी तफ्तीश मु0आ0 नरेन्द्र कुमार अन्वेषणाधिकारी थाना हरोली द्वारा अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!