कु टूडे
सैंज
जिला कुल्लू के सैंज उपमंडल में व्यक्ति के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता हेमराज निवासी फगवाणा डाकघर चुकरठा तहसील बन्जार ने भाग सिंह के विरुद्ध रास्ता रोकने व मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर थाना सैन्ज में रास्ता रोकने व मारपीट का मामला दर्ज कर किया है और जांच जारी है।
