Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक राज्यव्यापी जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा श्री नैना देवी गणपति रोपवे तथा मंदिर परिसर में भूकंप व अग्नि आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

ट्रॉली में फंसे 2 श्रद्धालुओं को 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र नालागढ़ सोलन के जवानों द्वारा बचाया गया।

इसी के साथ मंदिर लंगर क्षेत्र में भी आपदा के दौरान घरों में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित पूर्वक निकाला गया। आपदा के दौरान घायल हुए 7 लोगों में से 4 को प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि तीन लोगों को अस्पताल भेजा गया।

मॉक ड्रिल के अंतर्गत सम्बद्ध विभागों के 72 अधिकारियों व कर्मचारियों एवं जवानों ने भाग लिया।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक रितेश ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय किए जाने वाले कार्यों का अभ्यास तथा लोगों में जागरूकता प्रदान करना है।

इस दौरान आईटी समन्वयक चंदन व सुनील तथा खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के डॉक्टर राज बंसल, डॉक्टर नीलम सहित 13 कर्मचारी, गृह रक्षक 5वीं वाहिनी बिलासपुर के वहिनी प्रशासनिक अधिकारी ठाकुर सहित 22 जवान अग्निशमन विभाग के 6 जवान एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रूप शरण की अगुवाई में 18 जवान तथा महाप्रबंधक गणपति रोवे श्री नैना देवी जनैरल सिंह के मार्गदर्शन में 14 कर्मचारियों नें भाग लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!