Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला परिषद के सभागार में कुल्लू जिला के खंड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने की।

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की योजनाओं व कार्यकर्मो का सही प्रकार से कार्यन्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि पात्र व्यक्ति इनसे लाभन्वित हो सके।

उन्होंने कुल्लू जिले की विभिन्न पंचायंतों में चल रहे विकास कार्यों के कार्यन्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये जिनमें पंचयात घरों का निर्माण व मुरम्मत, आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण व मुरम्मत, मनरेगा के माध्यम से पंचायतों में किये जा रहे विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।

उपायुक्त ने एफसीए से सबन्धित मामलों में सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर भेजने के निर्देश दिये ताकि इन की शीघ्र मंजूरी मिल सके।

बैठक में जिला विकास प्राधिकरण तथा जिला कार्यक्रम विभागों के माध्यम से क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं में चल रहे विकासात्मक कार्यों पर समीक्षा की गई।

बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी उप निदेशक जयवंती ठाकुर ने की।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार सहित जिले के खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!