कुल्लू टूडे
कुल्लू
चरस माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला कुल्लू पुलिस की टीम ने आधी रात को छापेमारी करते हुए विभिन्न इलाकों में 5 किलो 719 ग्राम चरस 235 बीघा भूमि पर अवैध तौर पर उगाई भांग के लगभग 2,83,000 पौधों को नष्ट किया।
इसके अलावा 34 तास करो को गिरफ्तार किया और 91 हजार हजार की नगदी भी बरामद की पुलिस की इस कार्रवाई से चर्च माफिया में हड़कंप पी मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी में काफी समय से तस्करी की जानकारी पुलिस को मिल रही थी।
इसके साथ ही पुलिस को जानकारी मिली कि मणिकर्ण घाटी में पिछले एक माह में नेपाल में बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के लोग यहां पहुंचे और वह इलाके के दूधराज जंगलों में चर्च बनाने के काम में जुड़े हुए हैं।
इसी को मध्य नजर रखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के दिशा निर्देशानुसार डिग मंडी मधुसूदन के नेतृत्व में कुल्लू पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया।
जिसमें एक टीम का नेतृत्व मनाली के डीएसपी केडी शर्मा, दूसरी टीम कल्लू के डीएसपी राजेश कुमार व तीसरी टीम एसपीएस रीता शर्मा के नेतृत्व में गठित की गई।
तीनों टीमों ने 10 अक्टूबर की आधी रात को अलग-अलग इलाकों में चरस माफिया के किले को ध्वस्त करने की रणनीति बनाई और छापेमारी की।
जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस टीमों को लगभग 6 से 7 घंटे विपरीत परिस्थितियों के चलते चढ़ाई का रास्तों में पैदल भी चलना पड़ा।
पुलिस टीमों ने छापेमारी के दौरान शिव नेपाली व अन्य 13 लोगों को कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम चरस और 110.572 किलोग्राम भांग का बीज बरामद किया।
जबकि दूसरे मामले में पुलिस द्वारा ग्राहण के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई भांग की खेती को नष्ट किया गया।
तीसरे मामले में ग्राहण निवासी चरण जी द्वारा अवैध तौर पर उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया गया।
चौथे मामले में पुलिस टीम द्वारा गाहर क्षेत्र में 2 किलो 200 ग्राम गांजा और 91 हजार राशि को रवि बहादुर नेपाली और 19 लोगों से बरामद किए।
जबकि पांचवें मामले में पुलिस टीम द्वारा गाहर क्षेत्र में की गई भांग की खेती को नष्ट किया गया यहां पर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसी तरह छठे मामले में पुलिस द्वारा ब्रह्म गंगा जंगल के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा उगाई गई भांग की खेती को भी नष्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार 235 बीघा वन भूमि पर अवैध भांग की खेती पाई गई। जिसके अंतर्गत 2,83,000 भांग के पौधे पाए गए। जिनमें उच्च क्वालिटी के 1 हजार पौधों से 1 किलो चरस तैयार की जा सकती है।
इसी तरह उखाड़ी गई भांग के पौधों से लगभग तो 283 किलोग्राम चरस निकली जा सकती थी। पुलिस ने इस मामले में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जबकि इस पूरी छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 किलो 719 ग्राम चरस, 110 किलो 572 ग्राम भांग के बीज तथा 91 हजार रुपए नगद बरामद किए।
पुलिस की छापामारी से जिला भर के चरस माफिया में हड़कंप मच गया है।
वहीं हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने इस उपलब्धि के लिए डीआईजी मधुसूदन तथा कुल्लू पुलिस की टीमों को शुभकामनाएं दी है।
