Spread the love

कुल्लू टूडे

केलंग

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए प्रदेश के हर वर्ग से झूठ बोला। सत्ता हासिल करने के बाद अब अपने चुनावी वादे भूल गई।

लाहौल स्पीति की यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष स्ट्राइक कर रहे ज़िला परिषद कर्मचारियों से भी मिले।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना वादा पूरा करना होगा। बीजेपी कांग्रेस को झूठ के सहारे सरकार नहीं चलाने देगी।

उन्होंने कहा हिमाचल के लोग कांग्रेस के हर झूठ का जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों में वे इसका जवाब देंगे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लाहौल ज़िला के उदयपुर मण्डल में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मण्डल के पदाधिकारियों से भी मिले।

उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूत नींव होती है।

जब कार्यकर्ता समर्पणभाव के साथ पार्टी हित में कदम उठाता है तो हर लक्ष्य को पाने के लिए सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उदयपुर भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!