Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नागराज पवार की अध्यक्षता में किया गया।

इस उपलक्ष्य पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉक्टर नागराज बताया ने बताया कि हमें अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ और साफ रखना चाहिए चाहे वह हमारा कार्यस्थल ही क्यों न हो।

उन्होंने कहा कि साफ और स्वच्छ वातावरण में कार्य करने में भी आनंद और दिमाग़ तरो ताज़ा रहता है तथा सही निर्णय लेने में सक्षम रहते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस तरह का स्वछता अभियान आज कुल्लू ज़िला के सभी पांचों स्वास्थ्य खंडों में भी बहुत ही जोरो शोरों से चलाया गया है जो की काफ़ी सफ़ल रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम के अंतर्गत कुल्लू ज़िला के पांचों स्वास्थ्य खंडों में प्रत्येक शनिवार को आयुष्मान मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें की चिकित्सकों के द्वारा गेरसंचारी रोगों का इलाज़ किया जा रहा है।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नरेश चंद ने बताया कि अस्पताल के अंदर हर वार्ड में स्वछता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है तथा आस पास के पर्यावरण को भी स्वच्छ रखा जा रहा है।

उन्होंने ने बताया कि समय समय पर स्वच्छता से संबंधित जागरूकता शिवरों का भी आयोजन अस्पताल परिसर में किया जाता है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय की अस्पताल कुल्लू के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!