कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर में पशु पालन विभाग द्वारा लगाए गए निशुल्क एंटी रैबीज दिवस पर टीकाकरण अभियान के पहले दिन जिला भर में 1073 कुतों को एंटी रैबीज टीके लगाए गए। पशु पालन विभाग की विभिन्न टीमों ने इस काम को दिन भर किया। जिले के अधिकांश भागों में आवारा और पालतु कुतों का टीकाकरण किया गया।
बिलासपुर शहर में ट्रेनी फार्मासिस्ट वामिका शर्मा, सुहानी ठाकुर व सिमरन शर्मा की टीम ने करीब 50 कुतों को टीके लगाए। इस टीम का सहयोग जीव भावना पशु कल्याण समिति की अध्यक्षा राम प्यारी ठाकुर ने किया।
उन्होंने शहर के विभिन्न सेक्टरों में जाकर आवारा कुतों के टीकाकरण में सहयोग किया। गौर हो कि महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर जिन्होंने विश्व की पहली प्रभावित रेबीज वैक्सीन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था उनकी पुण्यतिथि की याद में प्रतिवर्ष 28 सितम्बर के दिन विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है।
इसी के तहत पशु पालन विभाग ने 28 सितम्बर 2023 को निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर लगाया। यह शिविर जिला भर के सभी पशु चिकित्सालयों में लगाया गया। इस शिविर में सभी आवारा कुत्तों का फ्री में टीकाकरण किया गया।
उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य प्रजनन पशु विभाग बिलासपुर डा. सुरेश धीमान ने बताया कि यह अभियान करीब सप्ताह भर चलेगा। जिसमें स्ट्रीट डाॅग्स व पालतु कुतों को निशुल्क रैबीज के टीके लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारियों ने स्कूलों, कॉलेज व पंचायत घरों में जाकर स्कूली बच्चों, अध्यापकों व पंचायत जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों को रेबीज रोग के बारे में जागरूक भी किया।
उन्होंने बताया कि आज बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा केंद्र बिलासपुर में 89, उपमंडलीय पशु चिकित्सा चांदपुर में 96, उप मंडलीय पशु चिकित्सालय घुमारवीं में 75, पशु चिकित्सालय छकोह में 70, जुखाला में 50, नम्होल में 55, स्वारघाट में 215, घवांडल में 30, ऋषिकेश में 40, दधोल में 35, हरलोग में 28, हटवाड़ में 20, झण्डूता में 50,बस्सी में 10, कुठेड़ा में 10, गेहड़वीं में 58, दयोथ में 25, टेपरा में 25, कसेह में 30 और दसलेहड़ा में 70 कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए।
पशुपालन विभाग द्वारा यह अभियान अगले एक सप्ताह तक चलाया जा रहा है। जिसमें आम जनता अपने पालतू और आवारा कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन पास के पशु चिकित्सालय में लगवा सकते हैं।
