Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

जिला पर्यटन विकास निगम के सौजन्य से बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने इस दौरान कार्यक्रम में पधारे समस्त लोगों का अभिनंदन किया। विश्व पर्यटन दिवस के महत्व पर विभागीय गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि दुनियाभर में हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस को मनाने का मुख्य ध्येय पर्यटन के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन लोगों को आपस में जोड़ता है और एक-दूसरे के कल्चर के बारे में ज्ञान देता है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन से हम विभिन्न स्थानों के बारे में, वहां के लोगों के बारे में, तथा स्थान विशेष की संस्कृति व रीति रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

यही कारण है कि पर्यटन का किसी भी क्षेत्र की आर्थिकी के अलावा समाज में भी एक विशिष्ट स्थान है।

उन्होंने कहा कि नौजवानों को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

जिसके लिए पर्यटन के क्षेत्र की बारीकियां को सीखना और समझना बहुत ही जरूरी है।

उपायुक्त ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस एक ऐसा माध्यम है जिससे हम पर्यटन से सम्बन्धित समस्त गतिविधियों तथा पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाओं के बारे में आमजन को अवगत करवाते है।

इस दौरान उन्होंने प्रधान ग्राम पंचायत खज्जियार, पर्यटन व्यवसाय के हित धारकों, खज्जियार व डलहौज़ी होटल व पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन से जुडे लोगों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभाग की ओर से आयोजित की गई चंबा अचम्भा” फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विभिन्न विजेताओं को उपायुक्त द्वारा पुरस्कृत भी किया गया जिसमें स्टिल फोटोग्राफी में गौरव शर्मा और शॉर्ट फिल्म श्रेणी में दीपक सम्मी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस दौरान जिला पर्यटन विभाग की ओर से स्थानीय कलाकारों द्वारा दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और खजियार में देश-विदेश से आए हुए पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से पुष्प देकर, तिलक लगाकर व मिठाई बांट कर स्वागत किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!