कुल्लू टूडे
ऊना
थाना प्रभारी सुनील ने सलोह स्कूल के वच्चो को किया जागरूक
सरकार व जिला पुलिस के साथ साथ नशे के खिलाफ हरोली पुलिस की जंग लगातार जारी है।
हरोली हल्का पंजाब के साथ विलकुल सटा होने के कारण स्मगलरों व नशेडीयों के निशाने पर भी रहता है परतु हरोली पुलिस भी लगातार सजग होकर कर्मठता से नशे के खिलाफ अभियान छेडे हुये है।
इसी कडी मे नशे के व्यापारियो को पकडने के साथ साथ स्कूली बच्चों व कॉलेज तथा आईटीआई के बच्चों को नशे के खिलाफ शिक्षित करने का जिम्मा भी हरोली पुलिस बखूवी निभा रही है।
इसी कडी मे आज पुलिस थाना हरोली की टीम थाना प्रभारी सुनील सांख्यान के नेतृत्व मे सिनियर सकेंडरी स्कूल सलोह पहुंची व पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावो, ट्रैफिक रूल्स तथा साईबर क्राईम से बचने के तरीको का पाठ पढाया।
इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग, सलोह के प्रधान अनिल जसवाल भी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी ने बच्चों को बताया कि कैसै इस उम्र मे जिज्ञासा वश या दोस्तों के बोलने पर या टैंशन मे आकर युवा नशे की चपेट मे आ रहा है।
कैसै नया नशा चिटटा अपनी पहुंच हर हल्के तक पहुचा रहा है व हमें कैसे इस नशे से बचना है। चिटटे को तो थाना प्रभारी ने नशा नही मौत की संज्ञा दी।
हरोली पुलिस लगातार संकूल व कॉलेज में जाकर युवा शक्ति को नशे से बचाने के मकसद से शिक्षित कर रही है जिसमें जनता का भी बेहद सहयोग मिल रहा है।
