Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

नगर के पीजी कालेज हाॅकी मैदान में खिलाड़ियों ने स्वच्छता अभियान छेड़कर खेल मैदान को साफ करने का बीड़ा उठाया है।

मैदान के चारों ओर उगी झाड़ियों को उखाड़ने के लिए सुबह के सत्र में अभ्यास करने आते खिलाड़ियों ने वीरवार को उतरी छोर पर उगी अवांछित झाड़ियों को उखाड़ा। यहां पर पड़ी लोहे की जालियों और अन्य सामग्री को हटाकर साफ सफाई की।

इन खिलाड़ियों का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद साहिल ने बताया कि मैदान की स्वच्छता खिलाड़ियों को न सिर्फ तरोताजा रखने में मदद करती है। बल्कि मानसिक सुकून भी प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि वे बचपन से इसी मैदान में खेलते आए हैं तथा मैदान का रखरखाव और स्वच्छ रखना न सिर्फ उनकी बल्कि सभी खिलाड़ियों की नैतिक जिम्मेवारी बनती है।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के बाद मैदान के चारों ओर गाजर बूटी की भरमार हो जाती है, जबकि डंगे पर भी अनावश्यक झाड़ियां उग आई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन थोड़ा समय निकाल कर इस झाड़ियों को उखाड़ा जा रहा है। इस काम में सुबह खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ी भी हाथ बटा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झाड़ियों को उखाड़ने के बाद मैदान के चारों ओर चूने का छिड़काव भी किया जाएगा।

साहिल खान ने बताया कि इस कार्य में निशांत शर्मा, मनोज कुमार, राजेश कुमार, विजय जंवाल, रजत पटियाल, कपिल जसवाल, रितेश, रितिक, विशाल, विकास टेस्सू, विजय कुमार, अमन बनियाल, हेमंत नेगी, विक्रांत परमार, अभिषेक, सिद्धार्थ ग्रेवाल व विजय कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!