Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के में दो बाइकों के आमने सामने से टकराने के मामला सामने आया है। इस हादसे में एक मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 3 युवक घायल हो गए हैं।

थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज समय करीब 8.15 बजे प्रातः एक दुकान के सामने सड़क पर दो मोटर साइकलों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर लगने से दोनो मोटर साईकिलों पर सवार चारो व्यक्ति सड़क पर गिर गये। सड़क पर गिरने से एक व्यक्ति के सिर पर काफी चोटें आई तथा अन्य व्यक्तियों को भी चोटें आई है।

एक मोटर साईकिल नंबर -HP80A-5115 मार्का हीरो स्पलैंडर है जो पालकवाह से रोडा की ओर जा रहा था

तथा दूसरे मोटर साईकिल का न0 HP20D-6706 मार्का हीरो Honda CD –Deluxe है जो कांगड से टाहलीवाल की ओर जा रहा था। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुची ।

दोनों बाइकों की आमने सामने भिंडत होने के कारण घायलो के अस्पताल ऊना ले जाया गया था जो बाद मे एक घायल की मृत्यु हो गई।

इस हादसे में सतनाम पुत्र मदन लाल निवासी गाँव व डा0 काँगड़ तह0 व थाना हरोली जिला ऊना हि0प्र0 व उम्र 39 साल की मौत हो गई है। जबकि दर्शन सिंह, अमन कुमार व अभिषेक घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!