Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार की अध्यक्षता में आज यहाँ जिला स्तरीय सुन्नी दशहरा उत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिला स्तरीय सुन्नी दशहरा मेला 23 से 25 अक्टूबर, 2023 तक बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को सुन्नी में देवताओं का आगमन होगा तथा 24 और 25 अक्टूबर को उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मेला के आयोजन के लिए सभी विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि जिला स्तरीय मेला का सफल आयोजन हो सके।

उन्होंने अधिकारीयों को मेला के दौरान आये देवताओं और उनके साथ आये लोगों के ठहरने का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए ताकि इस दौरान किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि मेला के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगायी जाएँगी ताकि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं जानकारी लोगों को उपलब्ध हो सके।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!