Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 20 सितंबर 2023 को दोपहर 1:15 बजे रिज मैदान स्थित पदमदेव कॉम्प्लेक्स में नावार्ड उड़ान मेला 2023 का शुभारम्भ करेंगे।

यह मेला नाबार्ड द्वारा 20 से 22 सितंबर तक पदमदेव कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है।

नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक विवेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड द्वारा प्रायोजित मेलो का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और किसान उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कलाकृतियों और अपने उत्पाद बेचने के लिए एक मंच देना है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत से कलाकार हैं जो अपने कामों को प्रदर्शित करने के लिए संघर्ष करते हैं और नाबार्ड उन्हें वह अवसर प्रदान करने की कोशिश करता है।

उन्होंने कहा कि इस मेले में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और दूर दराज जनजातीय इलाकों के स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और किसान उत्पादक संगठनों द्वारा तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!