Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

महिला साहित्यकार संस्था हिमाचल प्रदेश की प्राँत अध्यक्ष डॉक्टर रीता सिंह का सोमवार को बिलासपुर पहुंचने पर महिला साहित्यकार संस्था बिलासपुर इकाई द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महिला साहित्यकार संस्था इकाई बिलासपुर की अध्यक्ष शीला सिंह ने उन्हें पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उन्हें शॉल भी भेंट की।

इस के उपरांत बिलासपुर के सर्किट हाउस में महिला साहित्यकार संस्था बिलासपुर इकाई के साथ औपचारिक बैठक हुई ।

डॉ. रीता सिंह ने बिलासपुर जिले में महिला साहित्यकार संस्था इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा यह भी कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कांगड़ा इकाई का उदाहरण देते हुए कहा कि उसे संस्था ने समाज सेवा में बहुत अग्रणी कार्य किया है।

उन्होंने बिलासपुर महिला साहित्यकार संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. हेमा देवी ठाकुर, महा सचिव शालिनी शर्मा तथा संस्था के सहयोगी सदस्य अरुण डोगरा रीतू भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्षा ने आगामी होने वाली बैठको की रुपरेखा, विषयों पर महत्वपूर्ण प्रकाश डालने के साथ साथ कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर दिशा निर्देश दिए और सुझाव विमर्श भी हुआ। दो अक्टूबर को सुन्दर नगर में होने वाले कार्यक्रम पर भी विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!