Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

राष्ट्रीय क्षय रोग (तपेदिक) नियंत्रण अभियान के अंतर्गत बिलासपुर जिले में स्थित मार्कंड सी.एच.सी. में एनटीपीसी कोलडैम के मुख्य महाप्रबंधक आर.पी. अहिरवार द्वारा जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी की उपस्थिति में आधुनिक टी.बी. जांच केंद्र का उद्घाटन किया गया।

एनटीपीसी कोलडैम द्वारा इस केंद्र को लगभग रु.14.5 लाख की टी.बी. जांच मशीन नैगम सामाजिक दायित्व कारों के अंतर्गत प्रदान की गई।

एनटीपीसी कोलडैम मुख्य महाप्रबंधक यह आशा करते हैं कि इस मशीन के मिलने से बिलासपुर जिले के हजारों टी.बी. रोगियों को लाभ होगा और हिमाचल प्रदेश टी.बी. मुक्त बन पाएगा।

महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डीपी सिंह ने बताया कि इससे पहले पूरे बिलासपुर जिले में एक ही टी.आर.यू. एन. ए.टी.टी. मशीन उपलब्ध थी जिससे यहाँ के मरीजों को अत्यधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

इस मौके पर कोलडैम से डॉ. अंजुला अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक एवं श्री पूरण सिंह, सहायक प्रबंधक भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!