Spread the love

कुल्लू टूडे

केलंग

जिला मुख्यालय केलंग में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अतंर्गत जिला स्तरीय जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन जिला उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में किया गया।

इस बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी खुशविन्द्र ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनाओं के उददेश्य के बारे में विस्तारपूर्व जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं योजना के अतंर्गत जिले में 10 मेघावी छात्राओं पांच दसवी तथा पांच बहारवीं को टेबलेट वितरित किये जाऐगें और जो छात्राऐं एनईईटी व जेईई (NEET, JEE) आदि परीक्षओं की तैयारियां कर रहे हैं उनको भी वितीय सहायता प्रदान की जाती है।

उपायुक्त ने बताया कि पक्षपात लिंग चुनाव की प्रक्रिया का उन्मूलन बालिकाओं का अस्तित्व और सुरक्षा सुनिश्चित करना व बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने पर कार्य करें।

बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि जिले में अधिक से अधिक गर्भधारण पूर्व प्रसव पूर्व निदान तकनीकी अधिनियम के अतंर्गत जागरूकता शिवरों का आयोजन करें और अधिक से अधिक प्रसव घरों में न करवा कर सरकारी संस्थानों में करवाना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त उन्होंने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिये कि पढ़ाई छोड़ने वाले स्कूलों में बालिकाओं की संख्या शुन्य करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त ने दिशानिर्देश दिये कि जिला लाहौल स्पीति में अपंग व्यक्तियों का सर्वे करवाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग तथा जिला कल्याण अधिकारी पंचायत के माध्य्म से प्रत्येक पंचायत स्तर में जाकर सर्वे किया जाएं, ताकि उनका अपंगता प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाऐगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रोशन ने कहा कि समय समय पर गर्भवती धात्री एवं नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा उनका समय पर बैकसीनेशन व टीकाकरण भी किया जाता है।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा अनुराधा राणा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सुरेश विद्यार्थी, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र राम सिंह थामस के अतिरिक्त पुलिस विभाग के अधिकारी तथा अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!