Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के कोटखाई के तहत आने वाले कोकूनाला में तेज रफ्तार से आ रही बाइक का सामने से आ रही पिकअप जीप से टकराने के मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात एक पिकअप जीप कोकुनाला से कोटखाई की ओर जा रही थी। जैसे ही जीप कोकुनाला पेट्रोल पंप के पास पहुंची कोटखाई की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की जीप के साथ टक्कर हो गई।

इस हादसे में बाइक पर सवार 2 युवक गंभीर घायल हो गए। जीप चालक ने दोनों घायल युवकों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रमेश ठाकुर उम्र 29 साल व संजय शर्मा उम्र 30 साल निवासी बोकनिकलां जिला मोतिहारी बिहार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!