Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र निखिल कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर के अंडर 14 में चयन होने से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है।

वॉलीबॉल अंडर 14 के स्थानीय प्रतियोगिता में अजेय सफलता के बाद निखिल का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता उड़ीसा के कटक में 12 सितंबर से 14 सितंबर तक की गई। परिजनों व स्थानीय लोगों में निखिल के प्रति अपार उज्वल भविष्य की कामना है।

निखिल की दो बड़ी बहने भी निखिल के प्रेरणाश्रोत है। दोनो बड़ी बहनें भी वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुकी हैं।

विगत वर्ष निखिल के पिता स्व. अनिल कुमार का अरुणाचल में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक देहांत हो गया था। स्व. अनिल आईटीबीपी में अरुणाचल में अपनी सेवा दे रहे थे।

निखिल कुमार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से परिवारजन और स्थानीय में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!