Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभाग की टीमों द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जब्त की जा रही है तथा कच्ची शराब को भी नष्ट किया जा रहा है।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त डा यूनुस ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की अवैध भट्टी लगाकर शराब तैयार की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि विभाग को मिली सूचना के आधार पर विभागीय टीम में तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और अवैध रूप से तैयार की जा रही शराब की 1200 लीटर कच्ची लाहन को कब्जे में लिया।

उन्होंने बताया कि आबकारी नियम अनुसार विभाग ने इस शराब को मौके पर ही नष्ट किया एवं शराब की भट्टी को भी तोड़ दिया। साथ ही स्लिप व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध शराब और कर चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफलता मिल रही है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा बीते कुछ में ही लगभग 345 बोतलें शराब की कब्जे में लेकर नियम अनुसार कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि कर चोरी के मामलों में भी विभाग ने 5. 35 किलोग्राम सोने के आभूषण एवं 14.236 किलोग्राम चांदी को बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 2.96 करोड रुपए है। इस पर विभाग में 18 लाख 9080 रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान में प्रदेश भर में 26 टीमें काम कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग ने अवैध शराब पर निगरानी रखने के लिए मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए 1800 1808 062 टोल फ्री नंबर व 94183 31426 व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत इन दूरभाष नंबर पर दर्ज करवाए ताकि शराब माफिया के खिलाफ एकदम कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!