कुल्लू टूडे
मनाली
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की मनाली पुलिस टीम ने एक युवक को 5.12 ग्राम चित सहित धर दबोचा है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मनाली पुलिस थाना की टीम ने रांगड़ी में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक वाहन में सवार युवक की तलाशी लिए तो उसके कब्जे से 5.12 ग्राम चिता बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक की पहचान गुरवंत सिंह के तौर पर हुई है। जो पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर पुलिस लाइन अमृतसर में तैनात है।
