Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में वीरवार को एक बोलेरो कैंपर के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एक बोलेरो कैंपर में एक ही परिवार के सदस्य ददुआट महादेव मंदिर से माता टेक कर अपने गांव राजपुरा आ रहा था।

जैसे ही उनका वाहन झुलाड़ा पंचायत के माणी गांव के नजदीक पहुंचे तो मोड पर बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कैंपर गाड़ी खाई में गिरने के बाद पेड़ से टकराकर रुक गई।

जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं व एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि 3 महिलाएं व 4 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं इस संदर्भ में एसपी चंबा विनोद धीमान ने बताया कि बोलोरो कैंपर में बच्चों सहित राजपुरा गांव के 10 लोग मंदिर से माता टेकर वापस लौट रहे थे।

रास्ते में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 3 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि 7 लोग घायल हुए हैं जिनको चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!