कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर नकेल कसते हुए सदर थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक गाड़ी से अवैध रूप से ले जा रहे अंग्रेजी शराब की 48 बोतलें बरामद की।
एसपी कुल्लू साक्षी वरमे ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना कुल्लू पुलिस टीम बीते दिन पीरडी के पास गश्त पर थी।
इसी दौरान पुलिस टीम जे एक गाड़ी (HP 01K 5210) रोका और उसकी
तलाशी ली।
तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की से 4 पेटी रॉयल स्टैग (48 बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक धर्मेन्द्र सिंह (41 वर्ष) निवासी नथान डाकघर भेखली के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
