Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पाॅवर लिमिटेड एसोसिएट और ऑपरेटरों के 100 पदों को भरने के लिए 16 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तक के दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवार या आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 16 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं देगी।

राजेश मेहता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार अपने स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित 16 सितंबर को सुबह साढे दस बजे साक्षात्कार में भाग सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!