कुल्लू टूडे
काजा
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर चल रही मारामारी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने वाली खबर सामने आई है।
लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने काजा में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई में देरी होने को लेकर प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं, तो दूसरी तरफ मंगलवार को सोशल मीडिया में काजा में लोगों के एलपीजी गैस सिलेंडर लेने को लेकर लगी लंबी कतारों वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ।
लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक रवि ठाकुर ने एडीसी काजा को तुरंत प्रभाव से इस मामले पर कारवाई करने को कहा है।
हालांकि प्रशासन का तर्क है कि काजा में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।
लेकिन जो कंपनी गैस सिलेंडर की सप्लाई कर रही है उसकी सप्लाई चेन में देरी होने के कारण यह दिक्कत आ रही है।
विधायक रवि ठाकुर के आदेशों के बाद जहां स्पीति प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
वहीं जल्द से जल्द स्पीति के लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने में प्रशासन जुट गया है।
बताया जा रहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडरों का टेंडर लेने वाली कंपनी को दो टूक शब्दों में स्पीति प्रशासन ने कह दिया है कि दूसरी बार अगर गैस सिलेंडर की सप्लाई में देरी पाई गई तो कंपनी के खिलाफ उच्चित कार्रवाई करेंगें।
यही नहीं जरूरत पड़ी तो कंपनी का टेंडर भी रद्द किया जा सकता है।
उधर, विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने ये मामला मेरे ध्यान मगंलवार को लाया है।
उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से जहां एडीसी काजा को इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं स्पीति को एलपीजी गैस सिलेंडरों की आने वाली सप्लाई को बढ़ाने के लिए कहा गया है।
बहरहाल स्पीति के ग्रामीणों को अब एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए इधर उधर भागना नहीं पड़ेगा।
