Spread the love

कुल्लू टूडे

सैंज

भारत की अग्रणी जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने एक जिम्मेदार कंपनी की भूमिका निभाते हुए कुल्लू जिले में आई प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुए ब्रिज के स्थान पर नए बेली ब्रिज के निर्माण एवं स्थापना लिए उपायुक्त कुल्लू हिमाचल प्रदेश को को 2 करोड़ 68 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

5 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में पार्बती-III पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रकाश चंद ने एनएचपीसी की ओर 2 करोड़ 68 लाख रुपये का चैक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू (एडीएम, कुल्लू) अश्वनी कुमार को सौंपा।

एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने इस सहयोग के लिए एनएचपीसी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!