कुल्लू टूडे
हमीरपुर
जिला हमीरपुर के तहत आते विद्युत सब स्टेशन टौणी देवी में विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण एवं परीक्षण कार्य 4 सितंबर को किया जाएगा।
सहायक अभियंता दीपक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के चलते विद्युत उपमंडल टौणी देवी के अंतर्गत आने वाले विद्युत अनुभागों लोकल टौणी देवी, टिक्करी, काले अंब और कोट के विभिन्न गांवों में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने इस दौरान क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
