कुल्लू टूडे
ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के थानाकलां में पिकअप व कार में टक्कर में 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति अपनी 80 वर्षीय माता को लेकर ऊना से बंगाणा की ओर जा रहा था। इसी दौरान थानाकलां के समीप गाड़ी की पिकअप से टक्कर हो गई।
जिसमें बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व शव को कब्जे में
लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मृतक महिला की पहचान 80 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी तुलसी राम गांव गुदमी, जिला हमीरपुर के के तौर पर हुई है।
