कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक महिला को वर्क-फ्रॉम होम का
झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वर्क-फ्रॉम होम का झांसा देकर विवेक
महाजन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व न्यूड होकर वॉट्सऐप कॉल के लिए मजबूर किया।
पुलिस के मुताबिक 22 साल की पीड़ित महिला उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली है।
महिला ने वंदना महाजन, विवेक महाजन और जितेंद्र सिंह के खिलाफ भी शिकायत दी है। इन पर भी महिला ने होटल में बहलाकर बुलाने का आरोप लगाया है।
डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया है।
उन्होंने बताया कि महिला ने यह शिकायत पुलिस को ई-मेल के जरिए दी है। पुलिस अब इस मामले में महिला के बयान दर्ज करने के बाद
मेडिकल करवाएगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
