कुल्लू टूडे
बजौरा
मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बजौरा के पास मंगलवार सुबह एक नैनो कार के एचआरटीसी बस से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बजौरा में एक नैनो कार एचआरटीसी बस से टकरा कर बुरी तरह से पिचक गई।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को कार से निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल क़ुल्लू पहुंचाया।
लेकिन इस दौरान उसने रास्ते में बदाह के पास उसने दम तोड़ दिया। जिसे अस्पताल पहुंचने पर
चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि जिगिन्दर घर से किसी काम के लिए निकला था। लेकिन वह घर से कुछ ही दूरी पर हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में उसकी टांगों और बाजू की हड्डियां टूट गई थीं। उसे ब्रेन हैमरेज हो गया, जिस कारण उसकी जान चली गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अस्पताल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में पहुंचाया। पुलिस
ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजेंद्र पुत्र श्याम चंद निवासी गांव व डा. न्यूल तह. भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
