Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल में बीती रात एक कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि दो युवक घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। अधिकतर युवक आईटीआई के प्रशिक्षु छात्र बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग 12.30 बजे पांच युवक शादी समारोह से लौट कर रामपुर की तरफ जा रहे थे। कि रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही चिड़गांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि शवों का
पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके बाद शव परिजों को सौंप दिए जाएंगे।
पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय श्रेय नेगी पुत्र लेख राज निवासी तकलेच, 18 वर्षीय शिवांग पुत्र रूप लाल निवासी मझारली और 20 वर्षीय जतीर पुत्र मनी लाल निवासी तकलेच रामपुर शिमला के पर हुई है।

जबकि घायलों में 20 वर्षीय करूण चौहान पुत्र तारा चांद निवासी करतोट और
22 वर्षीय रमन पुत्र राज पाल निवासी तकलेच रामपुर शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!