Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया का निष्पादन केवल न्यायाधीश के लिए व्यवस्था करने से ही नहीं हो सकता बल्कि बैंच के साथ -साथ बार के लिए भी बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कुल्लू के बार रूम का विस्तार करने का कार्य चल रहा।

उन्होंने कहा कि आज सेशन्स हाउस कुल्लु के एनेक्सी भवन का शिलान्यास हुआ है जिसका निर्माण लगभग 4.5 करोड़ लागत रुपये की लागत से पूर्ण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कुल्लू देश को लद्दाख से जोड़ने वाले मार्ग का प्रवेश द्वार है जिस कारण यहां आवजाही अधिक रहती है।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ करने के लिए ठहरने की अच्छी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एवं सेशन्स डिवीज़न कुल्लू की प्रशासनिक न्यायाधीश ज्योत्सना रेवाल दुआ ने कहा कि मनाली में भी एक नए रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा।

ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू देविंदर कुमार ने स्वागत वक्तव्य में समस्त माननीय अतिथियों का स्वागत किया तथा समस्त अतिथियों को पारंपरिक टोपी एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

ज़िला बार एसोसिएशन कुल्लू की ओर से भी अतिथियों को पारंपरिक टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत सूद ने धन्यवाद वक्तव्य देकर सभी का आभार प्रकट किया।

अवसर पर न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, ऑफिसर ऑन स्पेशलिस्ट ड्यूटी चिराग भानु सिंह, रजिस्ट्रार जनरल हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय अरविन्द मल्होत्रा, राज्य विधिक सेवाएं के सदस्य सचिव प्रेम पाल राण्टा , अतिरिक्त ज़िला न्यायाधीश हरीश शर्मा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुल्लू हरमेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लाहौल -स्पीति विक्रान्त कौंडल, वरिष्ठ सिविल जज एवं सचिव राज्य विधिक सेवाएं कुल्लू आभा चौहान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!