कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की सदर थाना पुलिस की टीम ने दो युवकों को 86 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने गश्त/नाकाबन्दी के दौरान फोरलेन यू टर्न वैली ब्रिज के समीप HP12L 5923( M/Cycle) की नियमानुसार चेकिंग की मोटरसाइकिल पर सवार भूपेन्द्र सिंह 24 बर्ष पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव व डा0 वल्याण तहसील चमकोर साहिब जिला रोपड़ (पंजाब) व सुरेश कुमार 26 बर्ष पुत्र हरमेश कुमार निवासी गांव व डा0 भागेपुर तहसील नालागढ़ जिला सोलन के कब्जा से 86 ग्राम चरस बरामद किया है।
आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
