कुल्लू टूडे
पतलीकूहल/युवराज
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की पतलीकूहल पुलिस टीम ने एक युवक को 720 ग्राम चरस धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम ने नाकाबन्दी के दौरान नगर टैक्सी युनियन के समीप जोगिन्दर सिंह (33 बर्ष) पुत्र मेहर सिंह निवासी गांव ग्रामंग डा0 भुट्ठी तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से 720 ग्राम चरस बरामद किया है।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
