कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नश्व के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की जरी चौकी पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी की बस में सवार नेपाली मूल के व्यक्ति को 494 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कुल्लू के अंर्तगत आने वाली पुलिस चौकी ज़री में पुलिस टीम ने डुंखरा समीप नेचर रिज़ॉर्ट पर नाका लगाया हुआ था।
इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एचआरटीसी की बस न. HP18B 7106 को चैकिंग के लिए रोक तो बस में सवार नेपाली मूल के व्यक्ति से 494 ग्राम चरस बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि चरस कंसाथ पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की पहचान सतमान जाखरी उम्र 43 वर्ष पुत्र केश जाखरी निवासी थवांग रोलपा रेवती आंचल, नेपाल के तौर पर हुई है।
