कुल्लू टूडे
चंबा
बुधवार को उप – मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एनएचपीसी के चमेरा-I पावर स्टेशन के डैम परिसर का संक्षिप्त दौरा किया। उनके चमेरा पावर स्टेशन-I के डैम परिसर में पहुँचने पर पावर स्टेशन प्रमुख सुप्रकाश अधिकारी ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया।
तत्पश्चात पावर स्टेशन के प्रमुख ने उप-मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी, चंबा थाल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी, विधानसभा सदस्य, डलहौजी डीएस ठाकुर, विधानसभा सदस्य, चुराह डॉ. हंसराज, पूर्व विधानसभा सदस्य, जिला उपायुक्त चंबा, पुलिस अधीक्षक चंबा एवं चमेरा पावर स्टेशन–I से वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री को डैम के विभिन्न घटकों के बारे में बताया गया तथा चमेरा पावर स्टेशन-I से संबन्धित अन्य जानकारी भी प्रदान की गई।
उप-मुख्यमंत्री ने राष्ट्र तथा हिमाचल प्रदेश के विकास एवं विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में एनएचपीसी द्वारा दिए जा रहे योगदान एवं प्रयासों की सराहना की।
