कुल्लू टूडे
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के बाईपास जंगल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई
है।
हालांकि अभी उनकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में स्पेशलिस्ट 37 वर्षीय डॉ जितेंद्र कुमार सोलन जिला के ममलिग कंडाघाट के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से कार में निकले थे। उसके बाद उनका शव बाईपास जंगल से बरामद हुआ।
पुलिस ने मामला दर्ज करके डाक्टर की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
