Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

सोमवार देर शाम को नाहन-शिमला हाईवे पर दो कारों की आपसी भिड़ंत में 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सराहां अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया
गया।

मिली जानकारी के मुताबिक नाहन-शिमला हाईवे पर सराहां से 6 किमी दूर पोघाट में सोलन से नाहन आ रही मारुति व देहरादून से शिमला की ओर जा रही बलेनो कार की आपस में भिड़ंत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों कार सवारों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सराहां
पहुंचाया। जहां पर देर रात उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के मुताबिक बलेनो कार में तीन व मारुति कार में अजय कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी कयार डा. ओच्छघाट (सोलन) सवार था।

पुलिस के मुताबिक बलेनो कार चालक लापरवाही व तेज रफ्तार से गलत दिशा में जा कर दूसरी कार को टक्कर मारी। जिस पर पुलिस ने बलेनों कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!