कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टोरलेन्स अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस की टीम ने थाचा व भरोट राउधार में 12000 अवैध अफीम के पौधों को नष्ट किया।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना भुंतर की पुलिस टीम ने बीते दिन शुक्रवार को थाचा गाँव में करीब 10 बिसवा जमीन व भरोट रऊधार में करीब 1 बीघा खेत में उगाई हुई लगभग 7000 व 5000 अफीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया।
उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्ति के विरुद्ध दो मामले दर्ज किये गये है। दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई जारी है।
