कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एनएच मनाली चंडीगड पर लघट के पास एक बस एवं स्कूटी की जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एनएच मनाली चंडीगड पर लघट के पास एक पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी 11 सी जैड 5132 चंडीगढ से मनाली जा रही थी। वहीं , दूसरी ओर स्कूटी नंबर एचपी 24 सी 6368 बरमाणा से बैरी की जा रही थी। जिसमें दो युवा आर्यन चौहान पुत्र जगजीत कुमार निवासी बरमाणा एवं आर्यन काश्व पुत्र पवन कुमार निवासी नालग सवार थे।
जैसे ही यह बस लघट के पास पहुंची। वैसे ही अचानक लघट के पास बस व स्कूटी में भयंकर टक्कर हो गई। जिसमें आर्यन चौहान पुत्र जगजीत कुमार निवासी बरमाणा एवं आर्यन काश्व पुत्र पवन कुमार निवासी नालग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से इन घायलों को जिला क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने घायल युवाओं को गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। आर्यन चौहान पुत्र जगजीत कुमार निवासी बरमाणा को पीज़ीआइ चंडीगढ़ रैफर किया गया है।
जबकि आर्यन काश्व पुत्र पवन कुमार निवासी नालग की एम्स बिलासपुर मे उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बहरहाल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
